• Thu. Jul 23rd, 2026

Saraikela : राजनगर में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण का शिलान्यास चंपई सोरेन ने किया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 23, 2026
crescent ad
Saraikela  : राजनगर। किसानों को बेहतर भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने राजनगर लैम्पस परिसर में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि गोदाम बनने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इससे वे फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में बेहतर कीमत मिलने पर बिक्री कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी आधारभूत सुविधाओं का विकास कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा तथा इसे चार माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में मुखिया राजो टुडू, दिलीप राउत, सुराई मुर्मू, मनसुख कुजूर, राकेश सतपति, गोरा सतपति, डोबरा देवगम, कृष्णा मार्डी, विक्रम मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस परियोजना को क्षेत्र के कृषि विकास और किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *