
जमशेदपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के समीप बुधवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जा रहे बच्चों से भरे एक ऑटो में अचानक आग लग गई।
आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर राख हो गया। घटना के समय ऑटो में स्कूली बच्चे सवार थे और चालक उन्हें लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऑटो से आग की लपटें उठने लगीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गोलचक्कर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही टाटा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो सीएनजी से संचालित था। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
