• Wed. Nov 18th, 2026

नीमडीह में हाथी की मौत पर वन विभाग मौन, ड्राइव के नाम पर खदेड़ने का आरोप*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 18, 2026
crescent ad
सरायकेला :गुंडा पंचायत के डीटांड और गुंडा गांव के बीच 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टस्कर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से लगातार ड्राइव के नाम पर हाथी को खदेड़ा जा रहा था और उसी दौरान हाथी झूलते बिजली तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद वन विभाग की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हाथी गुंडा बिहार जंगल में दिन भर रहता था और शाम ढलते ही भोजन-पानी की तलाश में चांडिल डैम जलाशय के विभिन्न किनारों पर विचरण करता था। यह मामला टस्कर हाथी एवं मानव संघर्ष से जुड़ा बताया जा रहा है।
*कुछ दिनों से चल रहा था ड्राइव*
कुछ दिनों से चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं डीएफओ के निर्देश पर एलिफेंट ड्राइव टीम लगाई गई थी और प्रतिदिन ड्राइव टीम हाथियों को भगाने पहुंच रही थी।
सोमवार की रात करीब 9.30 बजे रुसुनिया एवं डीटांड गांव होते हुए ड्राइव टीम हाथी को भगाने लगी। उसी दौरान उत्तेजित ग्रामीणों एवं एलिफेंट ड्राइव टीम के साथ वन विभाग के कर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि हाथी को पटाखे एवं मशाल की रोशनी से भगाया जा रहा था।
इसी दौरान हाथी झूलते हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। चट-चट की आवाज के साथ हाथी मस्तिक भर में गिर पड़ा और सभी टीम के लोग पीछे हट गए। आरोप है कि गलती को छिपाने के लिए बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाकर बचाव का रास्ता बना लिया गया।
*आखिर हाथी तार तक पहुंचा कैसे?*
सवाल उठ रहा है कि बिजली का खंभा और तार सुरक्षित है, स्तंभ खड़ा है, फिर आखिर हाथी उसके लपेट में आया कैसे? ग्रामीणों का कहना है कि हाथी को नहीं भगाया जाता तो वह बच जाता। लगातार पांच दिनों से ड्राइव टीम लगाकर भगाने का कार्य किया जा रहा था।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गुंडा जंगल में पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिलना अपने आप में एक सवाल है। वन विभाग की लापरवाही बताई जा रही है। हाथी का झुंड भोजन-पानी की तलाश में गांव में उपद्रव मचाने लगता है और मकान-घर को क्षतिग्रस्त कर देता है। उस दौरान वन विभाग का जवाब होता है कि यह हाथी पश्चिम बंगाल का है। इस तरह टाल-मटोल करके चुप्पी साध ली जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि फसल की बचाव के दौरान कीटनाशक एवं बिजली के तार से लगने के बाद मृत्यु हो जाने पर ग्रामीणों के ऊपर मामला दर्ज करा दिया जाता है, लेकिन सोमवार की रात वन विभाग द्वारा ही हाथी को गांव से खदेड़कर बिजली के तार तक पहुंचाने का काम किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह मृत्यु नहीं, बल्कि सोची-समझी वन विभाग की लापरवाही है, जिसके कारण वन्यजीव विशाल टस्कर की मौत हुई। इसके लिए दोषी पदाधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *