
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल बार भवन, गुरुवार को अनुमंडलिय न्यायालय, चांडिल का चौथा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद साहू ने की। सचिव श्री महेंद्र कुमार महतो के निर्देशन में मंच संचालन श्री सुभाष चंद्र महतो ने किया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दीप प्रज्वलन माननीय ADJ कमलेश कुमार सिंह, माननीय ACJM गौतम गोविंदा और माननीय SDJM अमित खन्ना सहित सभी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से किया।

इसके बाद सभी माननीय न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में केक काटकर चौथे स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू, महेंद्र कुमार महतो, प्रभात कुमार महतो, देवाशीष ज्योतिषी, देवाशीष कुंडू, नवानी सिंह, मृत्युंजय महतो, कमल कांत महतो, गुरुचरण महतो सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता,प्रभात कुमार महतो देवाशीष ज्योतिषी टाइपिस्ट एवं मोहरी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
