• Fri. Mar 13th, 2026

जामाडोबा स्थित पूर्व मंत्री आबो देवी के आवास में आरजेएसएस कार्यकारिणी की हुई बैठक*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 10, 2022

 

केंदुआ: शास्त्री नगर जामाडोबा स्थित पूर्व मंत्री आबो देवी के आवास में आरजेएसएस कार्यकारिणी की बैठक हुई ।

जिसकी अध्यक्षता अवधेश कुमार एवं संचालन उदय शर्मा ने की । बैठक में राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के केन्द्रीय कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई । जिसमें अध्यक्ष आबो देवी महामंत्री अवधेश कुमार एवं संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा के अलावे’ गनौरी मिस्त्री कार्यकारणी अध्यक्ष गंगा सिह उपाध्यक्ष कामेशवर सिंह सचिव रामानंद प्रसाद कोषाध्यक्ष शंकर सिंह कार्यालय प्रभारी सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए ।

मौके पर पूर्व मंत्री आबो देवी ने कहा कि नई यूनियन का नाम सिर्फ बदला गया है । मजदूर हित एवं कोल इण्डिया को बचाने की लड़ाई के लिए यूनियन का गठन की गई है ।

महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि निबंधन की सूचना बीसीसीएल, सीसीएल एवं सेल के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है । नई उर्जा के साथ यूनियन मजदूरों की लड़ाई लड़ेगा । केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति तथा लेबर कोड को लेकर यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करेगा ।उन्होंने कहा की कोल इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। श्रम कानून को समाप्त कर दिया गया है ।श्रमिको की समस्याओं के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है । विनिवेश व निजीकरण के खिलाफ मजदूरों की एकता अनिवार्य है । बैठक को मुख्य रूप से बब्लू यादव कामेश्वर सिंह, शंकर सिंह रामानंद प्रसाद मनोज सिंधु के अलावे दर्जनों लोगों ने संबोधित किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *