

गोविंदपुर, 24 अगस्त 2026: लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आदर्श मध्य विद्यालय, करमाटांड़ में विद्यालय परिसर में 5 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने मिलकर सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरित भारत प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। क्लब के सचिव लायन राकेश कुमार ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को हरित भारत प्रतिज्ञा दिलाई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।


वहीं, लायन एस.एस.बी. स्कूल, प्रधानखंता में लायंस क्लब मार्शल आर्ट्स गर्ल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की द्वितीय शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शाखा बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि क्लब समाज सेवा के साथ-साथ ऐसी स्थायी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनका लाभ समाज को लंबे समय तक मिलता रहे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना उन्हें सुरक्षित, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में लायन ईसा शमीम (अध्यक्ष), लायन राकेश कुमार (सचिव), लायन अनुराग प्रदीप एवं लायन एस. के. रॉय (जोन चेयरपर्सन) सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की इन दोनों पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बालिका सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुँचाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
