• Mon. Aug 24th, 2026

Saraikela : राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 से 30 अगस्त तक स्कूलों में होंगे खेल आयोजन* *‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजित होंगी विभिन्न खेल गतिविधियाँ*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 24, 2026
crescent ad
सरायकेला/रांची, 24 अगस्त 2026- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। विद्यालयों में प्रस्तावित गतिविधियों का आयोजन अब 27 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
निर्देश के अनुसार 27 अगस्त को आयोजित होने वाली गतिविधियों को एक दिन पहले, यानी 27 अगस्त को ही पूरा किया जाएगा। वहीं 29 एवं 30 अगस्त को होने वाली खेल गतिविधियों की तैयारी एवं आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
दिव्यांग बच्चों की भी होगी भागीदारी
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों (CWSN) की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को ऐसे बच्चों के लिए आवश्यक विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि वे भी खेल कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक शामिल हो सकें।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वास्थ्य एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को सामने लाने का भी अवसर मिलेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *