• Tue. Aug 25th, 2026

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष पर नराकास(बैंक/बीमा), सूरत द्वारा भव्य संगोष्ठी का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

 

 

सूरत, 22 अगस्त 2026। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक एवं बीमा), सूरत तथा वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी पत्रकारिता : गौरवशाली यात्रा, वर्तमान चुनौतियाँ तथा भविष्य’ विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात, समिति के समिति के सदस्य सचिव एवं मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय ने नराकास कार्यककलापों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. किशोर सिंह चावड़ा सहित सूरत के वरिष्ठ संपादकों एवं पत्रकारों ने पत्रकारिता की गौरवशाली यात्रा, वर्तमान चुनौतियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर विचार व्यक्त किए। संदेश के मुख्य संपादक श्री कृष्णकांत उनडकट ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता को सर्वोपरि बताते हुए ‘उदंत मार्तंड’ से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता की यात्रा को रेखांकित किया।

 

गुजरात गार्डियन के संपादक श्री मनोज मिस्त्री ने पत्रकारिता को सामाजिक दायित्व बताते हुए युवाओं से तथ्यों और सच्चाई को निर्भीकता से सामने लाने का आह्वान किया। धबकार के संपादक श्री नरेश वारिया ने पत्रकार को समाज का आईना बताया, जबकि गुजरातमित्र के संपादक श्री धर्मेश कुकड़िया ने निरंतर अध्ययन, कड़ी मेहनत और स्वच्छ छवि को पत्रकारिता में सफलता का आधार बताया।

 

लोकतेज के संपादक श्री कुलदीप सनाढ्य ने दक्षिण गुजरात में हिंदी पत्रकारिता की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को पत्रकारिता के लिए चुनौती और अवसर दोनों बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक (राजभाषा) श्री प्रमोद संगोले, एसबीआई के उप महाप्रबंधक एवं नराकास अध्यक्ष श्री राजेश कुमार तथा एसबीआई के रीजनल मैनेजर श्री विकास कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *