• Tue. Aug 25th, 2026

टोटो चालक से विवाद पड़ा महंगा: निरसा में मनिहारी दुकानदार को दुकान में घुसकर पीटा, गांधी बाजार बंद

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :2 दिन पहले टोटो चालक से हुई थी विवाद आज अचानक दुकान में घुसकर की मारपीट दुकानदार से मारपीट; विरोध में निरसा बाजार की दुकानें बंद

निरसा। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे निरसा-जामताड़ा रोड स्थित एक मनिहारी दुकानदार जुगनू फैंसी स्टोर के मलिक मोहम्मद दानिश दो दिन पहले दुकान से अपने घर जा रहे थे रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल से टोटो सट गई थोड़ा कहा सुनी हुई लोगों ने दोनों को हटाकर मामला शांत कराया सूत्रों के अनुसार आज जो अपने दुकान में बैठा हुआ था दो लड़के खटाल क्या है और उसे पकड़ लिया एवं लाठी डंडे से जमकर उसे मारा जिससे उसके सर एवं मुंह में शरीर पर काफी चोट आई है क दुकानदार मोहम्मद दानिश(35) के साथ मारपीट की घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है लोग सोता ही अपनी दुकान बंद कर दिए

घटना के दौरान दो युवक मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को पकड़कर दुकानदारों ने निरसा पुलिस के हवाले किया गया। घटना की जानकारी निरसा चैंबर ऑफ कॉमर्स को भी दी गई। घटना के विरोध में गांधी बाजार एवं जामताड़ा रोड के कई दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद कर दीं और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।

मोहम्मद दानिश ने घटना को लेकर निरसा थाना में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टोटो चालकों पर सड़क जाम करने का आरोप

घटना के बाद दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों किनारों पर टोटो चालक दिनभर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वाले लोगों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दुकानदारों का कहना है कि जब वे सड़क पर वाहन खड़ा करने से मना करते हैं तो कुछ लोग गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेने और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

दुकानदारों ने कहा कि वे शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बाजार में भय का माहौल नहीं होना चाहिए और दुकानदारों को सुरक्षा मिलनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

निरसा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आए दिन दुकानदारों के साथ ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन को अपने स्तर से पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुकानदार शांतिप्रिय हैं और व्यवहार ही उनकी पहचान है। प्रशासन से आग्रह है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे तथा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *