
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी हिंदू संगठनों की ओर से गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने को लेकर बराकर शिव मंदिर में बैठक किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि गौ माता की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान दिलाने को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान आरंभ किया गया है ।

जिसके विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा आगामी 27 जुलाई 2026 को अपने जिला कार्यालय , प्रधानमंत्री,राज्यपाल , मुख्यमंत्री सहित अन्य संबंधित विभागों में प्रार्थना पत्र प्रेषित करेंगे ।

जिसको लेकर बराकर के बेगुनिया स्थित शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों की बैठक हुई । जिसमे सभी सदस्यों ने गौ माता को एकजुट होकर गौ सम्मान आह्वान अभियान में बढ़चढकर हिस्सा लेने तथा पत्र प्रेषित कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने पर सहमति जताया ।
उन्होंने बताया कि गौ माता की रक्षा तथा उन्हें राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर यह अभियान आरंभ किया गया है । गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है ।
इनका निरादर सभी देवी देवताओं का निरादर करना है । इस अवसर पर जयप्रकाश चंद्रवंशी , रॉकी यादव , निखिल साहू ,सुजल दिनोदिया , शिवम् प्रजापति ,शंभू ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
