
आदित्यपुर। आदित्यपुर के माझी टोला स्थित संजय नगर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एक किराए के मकान में संदिग्ध व्यक्ति के घुसने की घटना सामने आई है। महिला के अनुसार, संदिग्ध के शरीर पर ग्रीस लगा हुआ था और उसने चेहरे पर नीले रंग का कपड़ा बांध रखा था।
उसके बिना कपड़ों के कमरे में घुसने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय महिला कमरे में अकेली सो रही थी।
वह नवरात्रि का व्रत रख रही थी, जबकि उसका पति और बच्चा घर के बाहर चौकी पर सोए हुए थे। इसी दौरान संदिग्ध छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और दरवाजा भिड़ाकर वहां रखा मोबाइल उठाने की कोशिश करने लगा।
महिला की अचानक नींद खुल गई। कमरे में अनजान व्यक्ति को देखकर वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। महिला की आवाज सुनते ही संदिग्ध छत के रास्ते फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
