• Mon. Oct 12th, 2026

निरसा में कोलियरियों में चोरी से आक्रोश, विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मजदूरों ने किया थाना घेराव

admin's avatar

Byadmin

Oct 12, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :कोलियरियों में बेखौफ चोर, दहशत में मजदूर: विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मजदूरों ने किया निरसा थाना का घेराव

निरसा क्षेत्र की कोयला खदानों में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। हड्डियाजाम और वैजना कोलियरी सहित अन्य खदानों में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से मजदूर दहशत में हैं और अब उनका सब्र टूट गया है।

इसी के विरोध में सोमवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने निरसा थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

मजदूरों का आरोप है कि कोलियरियों में चोरी एक संगठित गिरोह द्वारा की जा रही है। दर्जनों की संख्या में हथियारबंद चोर रात के अंधेरे में घुसते हैं, सुरक्षा में तैनात गार्डों को बंधक बना लेते हैं और फिर बेखौफ होकर कोयला, लोहा और हजारों लीटर डीजल लूट कर ले जाते हैं

मजदूरों ने बताया कि इस गंभीर मामले को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब चोरी रुकने का नाम नहीं लिया तो आज आक्रोश फूट पड़ा।

थाना घेराव की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारी मजदूरों को समझाने का प्रयास किया और आश्वस्त किया कि आज से ही क्षेत्र में रात्रि गश्ती को तेज किया जाएगा और चोर गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

मौके पर भाकपा माले के कई कार्यकर्ता, मजदूर नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय मजदूर उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *