• Thu. Jul 2nd, 2026

कुल्टी – बस के धक्के से 76 वर्षीय महिला की मौत

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : कुल्टी के बिड़ला रोड स्थित नंद नगरी के पास गुरुवार की सुबह बस के धक्के से 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिससे इलाके में कोहराम मच गया हैं। कुल्टी पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी जप्त कर लिया हैं।

घटना के बारे में स्थानीय लोग ने बताया हैं कि कुल्टी बिड़ला रोड के नंद नगरी की रहने वाली 76 वर्ष लखपतिया देवी सिंह सुबह में बिड़ला रोड में स्थित होम्योपैथिक डाक्टर के यहां से दवां लेने के बाद पैदल ही वापस नंद नगरी घर जा रही थी। इस बीच नंद नगरी के पास खड़ी बस स्टील प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को चढ़ाने के लिए बस चालक सुभाष सिंह बस को आगे पीछे कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही लखपतिया देवी बस की चपेट मे आ गई और बस से धक्का लग गया। पीछे रहने के कारण चालक की नजर नहीं पड़ी और दोबारा बस चढ़ गई। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

इस दौरान सामने खड़े कुल्टी ट्रैफिक के एएसआई सपन रजक तुरंत एंबुलेंस से आसनसोल जिला अस्पताल भेजा जहा चिकित्सकों ने लखपतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। सपन रजक ने छत्तीसगढ के रायपुर स्थित बड़े बेटा संजय सिंह को खबर दी और पोस्टमार्टम के लिए छोटे बेटे परवीन सिंह को साथ लेकर आसनसोल जिला अस्पताल ले गए। संजय सिंह रायपुर से हवाई मार्ग के रासते दुर्गापुर के लिए निकल पड़े हैं। कुल्टी पुलिस ने बिड़ला रोड के ही रहने वाले बस चालक सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं और बस को जप्त करने के बाद मामले की जांच की जा रही हैं। घटित घटना को लेकर बिड़ला रोड के लोग ममा॔हित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *