• Wed. Jul 8th, 2026

कुल्टी – 68 नंबर वार्ड के अल्पसंख्यक वर्ग के लगभग दो सौ लोगों ने थामा कांग्रेस के दामन

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी पश्चिम बर्धमान कांग्रेस के युवा नेता रवि यादव के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम को बराकर शहर के 68 नंबर वार्ड के करीम डंगाल के अल्पसंख्यक वर्ग के लगभग 200 लोगों ने पाला बदलकर कांग्रेस जोइन कर लिए हैं। जिससे कांग्रेस में जश्न का माहौल हैं ।

इस संबंध में कांग्रेस के रवि यादव ने बताया हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद करीम डंगाल के

अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपने-आप को असुरक्षित महसूस कर रहे थे और पिछ्ले कइ दिनों से कांग्रेस के संपर्क में थे ।जिसके परिणामस्वरूप करीम डंगाल की पूरी बस्ती के लोग ने कांग्रेस जोइन कर लिया हैं । उन्होंने कहा हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद कानून व्यव्स्था लचर हो गई हैं। सरकार कौन चला रहा हैं ,कुछ मालूम ही नहीं चल रहा हैं । यह सरकार अपने वादे के अनुसार फैल हैं ।

लोगों को नानाप्रकार से परेशान किया जा रहा हैं । सरकारी योजनाए के तहत अन्नपूणा॔ भंडार और अन्य कई योजनाए के मामले में सरकार की दो तरफा नीति हैं ।कभी कहती हैं सरकारी योजनाए का लाभ आंफ लाइन दिया जाएगा तो कभी कहती हैं आंन लाइन दिया जयेगा। सच्च यह हैं कि किसी को कुछ नहीं मिल रहा हैं । कुछ चुनींदा लोग को आथिर्क सहयोग दिया जा रहा हैं ।जिससे आम लोग में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश हैं । यह सरकार भी अधिक दिनों तक नहीं रह सकती हैं । बहुत जल्द कांग्रेस का शासन पश्चिम बंगाल में आने वाला हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *