• Mon. Sep 22nd, 2025

परिवर्तन यात्रा में गोरखपुर सांसद रवि किशन ने जमकर झारखंड सरकार के खिलाफ बरसा।

ByAdmin Office

Sep 26, 2024

 

 

बड़कागांव। हिंदू में जातिवादी नहीं सिर्फ हिंदूवादी होनी चाहिए। जात-पात में बाटोगे तो हिंदू काटोगे। लव जिहाद के माध्यम से झारखंड में हिंदुओं की संख्या साजिश के तहत घटाई जा रही है। भाजपा की सरकार झारखंड में बनते ही केंद्र सरकार की खजाना झारखंड के लिए खुल जाएगी। जिस जिस राज्य में डबल इंजन की सरकार रही है उस राज्य में विकास की गंगा बह रही है। उक्त बातें भोजपुरी फिल्म स्टार सह गोरखपुर यूपी के सांसद रवि किशन ने बड़कागांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के बतौर कही। भाजपा द्वारा पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई है। सांसद श्री किशन ने सभा को भोजपुरी से का हाल बा सब ठीक बनी के से शुरुआत करते हुए आगे कहा कि झारखंड में एक साजिश के तहत हिंदुओं की संख्या घटाने के लिए लव जिहाद चल रही है। यहां की माता एवं बहनों को इससे सजग रहने की आवश्यकता है। झारखंड सरकार झूठ बोलकर 5 वर्ष पूरा करने जा रही है। एक भी वादा को पूरा नहीं कर पाई। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है कि बड़कागांव के अष्टभुजी की धरती को विकास करना है। जैसे ही झारखंड में भाजपा डबल इंजन की सरकार बनेगी यूपी की तरह यहां भी अनगिनत योजनाएं चालू होगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी जी यदि झारखंड को स्वर्ग नहीं बनाएंगे तो हम राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में एक भी लव जहाद, घुसपैटियां, धर्मांतरण मजाल है जो हो जाए। झारखंड में यह सभी घटनाएं झारखंड सरकार के संरक्षण में हो रही है। बालू 600 के जगह 6000 में मिल रही है। गोरखपुर में बेटियां रात भर कहीं भी स्कूटी से जा सकती है। वहां कोई भ्रष्टाचार नहीं है। यूपी गोवा जैसा बन गया है।उन्होंने बीच-बीच में एक दो लाइन का भोजपुरी गीत गाकर एवं धार्मिक श्लोक से भीड़ को उत्साहित करते रहे। श्री किशन ने कहा कि मैं देशभक्ति के लिए राजनीति में आया हूं ना कि पैसा कमाने के लिए। पैसा कमाना होता तो सिनेमा बनाने में बहुत पैसा है। मेरा लापता लेडिस फिल्म अवसकर के लिए नॉमिनेट किया गया है। मैं पतरातू में कई बार शूटिंग के लिए आया हूं। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन द्वारा 5 लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारों को 7 हजार बेरोजगार भत्ता देने सहित कई वादा किया गया था जो एक भी पूरा नहीं हुआ। मंइयां योजना सिर्फ चुनावी लॉलीपॉप है। झारखंड सरकार सिर्फ और सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाने में संरक्षण दे रही है। सभी हिंदू जुलूस पर पत्थराव किया जा रहा है। स्वागत भाषण करते हुए परिवर्तन यात्रा के उत्तरी छोटा नागपुर के प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो आरजेडी का परिवारवाद पार्टी का भ्रष्ट निकम्मी सरकार को हटाने के लिए पूरे झारखंड में परिवर्तन यात्रा शुरू की गई है और इसी कार्यक्रम के तहत आज का यह सभा हो रही है।मंच पर सेल्फी लेने वाले कार्यकर्ताओं को निराश करते हुए किसी के साथ सेल्फी लेने से इंकार किया। बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव के नेतृत्व में 51 किलो माला से मंच पर अतिथियों को स्वागत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ने किया। सभा में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, राजेश गुप्ता, शिवलाल महतो, अनिल मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, राजू साव, मूलचंद साव, पुनम साहू,टुकेश्वर प्रसाद मुखिया रंजीत कुमार, दामोदर सिंह, सुमन गिरी, रमन अग्रवाल संजय सिंह,शिवशंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, नरसिंह प्रसाद,अशोक साव, कजरु साव, अरुण मालाकार ,प्रीतम साहू,भीखन महतो, इंद्र भूषण, मोहन साव, त्रिवेणी महतो,नंदकिशोर मेहता, उदय मेहता सहित हजारों हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *