• Thu. Nov 19th, 2026

देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नरारी कला गांव से 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नरारी कला गांव निवासी अशोक चौधरी, पिता धनधारी चौधरी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरारी कला खुर्द थाना पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरारी कला गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अशोक चौधरी को 20 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एसआई अमरेश दास के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *