• Tue. Nov 17th, 2026

एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण को मिली हरी झंडी, वार्ड सभा में 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा परिसर: डिप्टी मेयर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 17, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 22 स्थित एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित विकास की योजना को मंगलवार को हरी झंडी मिल गई।
पार्षद अंजू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वार्ड सभा में विकास से जुड़े सभी 10 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जबकि योजना का विरोध कर रहा विपक्षी खेमा अनुपस्थित रहा। बैठक में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्पष्ट किया कि मैदान को पार्क बनाकर आम लोगों से शुल्क वसूलने की चर्चाएं निराधार हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा परिसर आम जनता के लिए निःशुल्क रहेगा और जनता की सहमति से पारित प्रस्तावों के अनुरूप ही विकास कार्य होंगे। नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार झा ने बताया कि प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कंसल्टेंट के माध्यम से डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए रांची भेजा जाएगा।
पार्षद प्रतिनिधि संजीव सिंह ‘बबुआ’ ने बताया कि योजना में पूजा एवं सामाजिक आयोजनों के लिए स्थान सुरक्षित रखने के साथ बच्चों के खेल क्षेत्र, वॉलीबॉल-बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, पार्किंग, डीप बोरिंग, रोशनी और हरियाली की व्यवस्था होगी। अतिक्रमण रोकने के लिए पूर्वी छोर पर 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी। सभा में सहायक अभियंता सुरेंद्र सुंडी और कनीय अभियंता नीलम पूर्ति भी मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *