
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ नवीनगर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की टीम ने नवीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से चोरी के चार एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के सत्तर धनांव गांव निवासी राजीव रंजन कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित जांच एवं निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। इसके बाद आरपीएफ जवानों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। तलाशी लेने पर युवक के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल के संबंध में जब आरपीएफ की टीम ने उससे जानकारी मांगी तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की और बरामद चारों मोबाइल को जब्त कर लिया।

आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक और जब्त मोबाइल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना सोननगर को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन परिसर में निगरानी और जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
