

बड़कागांव।प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो व संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने किया। मौके पर लगभग 25000 से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ,सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी को ढोल नगाड़े ताशा पार्टी के साथ जमकर स्वागत किया।
मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पांच सालों में सरकार ने जो भी वादे जनता से किए थे, उनमें से एक भी वादा सरकार पूरा नहीं कर सकी।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था।उन्होंने कहा कि आज राज्य से युवा पूछना चाहते हैं कि इन पांच सालों में 25 लाख नौकरी कहां गई।स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना। आज झारखंड प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार जरूर चल रही है, पर यहां विकास का नामोनिशान नहीं है।उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के शब्दकोश में विकास शब्द ही नहीं है। राज्य में सिर्फ और सिर्फ खनिज-संपदा की लूट हो रही है।सुदेश ने कहा कि पहाड़ों, बालू, कोयला को इन लोगों ने नष्ट कर बेच डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने विकास के लिए महागठबंधन को बहुमत दिया था, पर इनके नेता खुद के विकास में लग गए और इसी में पांच साल बीत गए।उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह सभी एनडीए के शासनकाल में हुए हैं। इतिहास रहा है कि कांग्रेस पार्टी बंदूक चलाना जानती है। झारखंडियों के छाती पर कांग्रेस ने गोली चलाने का काम किया है झारखंड अलग होने के समय भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और वह झारखंड को अलग नहीं करना चाहती थी।

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश पूरा विस्थापन का दंश झेल रहा है परंतु सबसे बड़ा विस्थापन का मुद्दा बड़कागांव में है। और यहां के स्थानीय प्रतिनिधि और सरकार इन मुद्दों को सिर्फ और सिर्फ मुद्दा बना कर रख रही है मैं बड़कागांव की गोंदलपूरा के जानते का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ पिछले 500 दिनों से लगातार आंदोलन पर बैठे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे एनडीए की सरकार बनते हैं विस्थापित प्रभावितों के उनका हक और अधिकार सम्मान पूर्वक दिया जायेगा। विस्थापितों के लिए चाहे वह एनटीपीसी हो या कोई अन्य कंपनी जो जमीन किसानों से लिया जाएगा उनको नौकरी मुआवजा और कंपनी और रैयतों के बीच बराबर के हिस्सेदारी होगी। यह जो वर्तमान सरकार मंईया योजना लेकर महिलाओं को सम्मान देने की बात कर रही है इनको पता नहीं है कि महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण देने का काम आपका बेटा सुदेश महतो ने किया है।
इसके साथ ही बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में चूल्हा प्रमुख के महिला- पुरुष कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। साथ ही इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। और कहा कि इस बार चुक नहीं होना चाहिए इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ के फेंक देंगे तभी हमारे बड़कागांव और झारखंड का संपूर्ण विकास हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से लगातार रोशन लाल चौधरी आपकी सेवा करते आ रहे हैं यहां तक नहीं पिछले 10 वर्षों से बड़कागांव गुरुचट्टी में अपना मकान बनाकर यहीं रहकर आप लोगों की समस्याओं को समाधान कराने का प्रयास किया है।
स्थानीय विधायक आंदोलन को बेचने का काम की है– रोशन लाल चौधरी
वहीं बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने वर्तमान विधायक और झारखंड सरकार पर विस्थापन के मुद्दे पर जमकर लताड़ा। श्री चौधरी ने आगे कहा कि 15 वर्षों में यहां कांग्रेस पार्टी बड़कागांव विधानसभा के कॉल कंपनियों के खिलाफ हो रहे आंदोलन को बेचने का काम किया है। जिसको यहां की भोली भाली जनता अब भली भांति समझ चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस बार आजसू को वोट देंगे क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विस्थापितों के साथ धोखा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक बार जनता मौका देती है तो पिछले 15 सालों में जो विकास नहीं हुआ है मैं 5 सालों में आप सबों के सामने करके दिखा दूंगा।
बड़कागांव के लोग 15 साल आतंक की सायों में जिया — चंद्रप्रकाश चौधरी
वही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी सिर्फ विकास के लिए जानी जाती है हमारे पूरा पार्टी का एक ही उद्देश्य है झारखंड में संपूर्ण विकास। आगे उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता पिछले 15 सालों से आतंक के सायों में जी रहा है। 15 सालों में बड़कागांव में गुंडागर्दी बड़ी है, अंग्रेजों से भी बतर कर दी गई है यहां की स्थिति। यहां के लोगों को न्याय नहीं मिला विस्थापन नीति नहीं बना हत्याएं महिलाओं के साथ रेप सहित कई भ्रष्टाचार चरम पर है। इस 15 साल के आतंक को इस बार खत्म कर देना है। बड़कागांव में विधायक के पूरा परिवार ने 15 सालों तक राज करते हुए भी यहां के जनता को तबाह कर दिया है। इसी के वजह से आज पूरा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर आजसू में शामिल होकर बड़कागांव के विकास के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विधायक परिवार ने बड़कागांव में विकास तो किया नहीं उल्टा हमारे द्वारा दिए गए बड़कागांव में जल मीनार को भी इन लोगों ने पूरा नहीं होने दिया जो अभी तक अधूरा पड़ा है। हमने लोकसभा में विस्थापन के मुद्दे को उठाया और ट्रिब्यूनल कोर्ट का गठन करवाया।
सभा को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, शहीद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव विजय साहू, अनिकेत कुमार नायक, नागेश्वर तूरी संगीता बारला, केंद्रीय प्रवक्ता राणा, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, राजा खान, लीलाधान साव,बिनोद महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, बैजनाथ महतो, गंगाधर महतो, मनोज दांगी,उपेंद्र महतो,वीरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र साव,रवि राम, विनोद राम, राज मेहता,घनश्याम दांगी,विकास राज, तुलेश्वर राम,पप्पू प्रसाद,निर्मल महतो, दिनेश्वर साव,लखन साव, रंजीत तुरी,उमेश साव,मोहन महतो, रविशंकर जयसवाल,दीपक कुमार ,कंचन यादव,सदानंद साव, महावीर साव, सहित हजारों हजार की संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com