• Fri. Apr 24th, 2026

गुरुग्राम में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, मालिकों समेत 43 लोग गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 18, 2023
crescent ad

 

*गुरुग्राम :* गुरुग्राम में एक अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ कर कुल 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2.10 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि सकतपुर गांव रोड के पास अरण्‍या ग्रीन फार्महाउस में एक कैसीनो चल रहा है।

गुरुग्राम पुलिस पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा, “मौके पर छापा मारने पर हमें फार्महाउस में अवैध जुआ चलता मिला।”पुलिस के मुताबिक, मौके से तीन मालिकों कृष्ण कुमार, सुरेंद्र और मनीष समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीआरओ सुभाष बोकेन ने कहा, “महंगी शराब की 30 बोतलें, 33 बीयर की बोतलें, एक पैसे गिनने की मशीन, कैसीनो टेबल, 2511 टोकन और ताश के 12 पैकेट जब्त किए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *