• Mon. Aug 31st, 2026

सरायकेला: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, NH-33 पर वाहन चलाना मुश्किल, चांडिल डैम के 13 गेट खुले* *रातभर हुई झमाझम बारिश, घरों से निकलना मुश्किल, निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 31, 2026
crescent ad
सरायकेला-: जिले में कल शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रातभर और आज सुबह भी जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
लगातार बारिश के कारण टाटा-रांची NH-33 हाईवे पर बस, ट्रक और बाइक चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश में मुख्य सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। कई जगह सड़क पर पानी भरने और फिसलन के कारण रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।
दूसरी ओर चांडिल डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डैम के 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा आज शाम 4 बजे तक जारी अपडेट के अनुसार डैम से कुल 756.43 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
*डैम अपडेट (शाम 4 बजे) :*
– जलस्तर : 179.23 मीटर
– स्टोरेज : 420.16 MCM
– रेडियल गेट डिस्चार्ज : 620.97 क्यूमेक्स
– कुल डिस्चार्ज : 756.43 क्यूमेक्स
जलस्तर बढ़ने से ईचागढ़ और जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *