• Fri. Nov 13th, 2026

खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग में रोजगार को लेकर युवाओं ने मिला सांसद ढुल्लू महतो से,मिला आश्वाशन

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

केंदुआ भारत कोकिंग कोल की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत केंदुआडीह कोलियरी के 4 नंo खैरा में संचालित टीबीईपीएल, एनएसआईपीएल (जेवी) आउटसोर्सिंग में रोजगार व अन्य समस्याओं को लेकर युवाओं ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो से मिल कंपनी की वस्तु स्थिति से उन्हें आवगत कराया और कहा कि यहां खनन होने से लोग काफी प्रभावित है। बावजूद भी सरकार के नियमानुसार युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार,खनन प्रकिर्या में नियमीत पानी का छिड़काव,फैलते प्रदूषण की रोकथाम,असुरक्षित ब्लास्टिंग,चिकित्सा शिक्षा जैसी समस्याओं में मानकों का पालन नही हो रहा है। युवाओं ने सांसद को बताया कि खासकर इस क्षेत्र में जब कभी भी कोई कंपनी खनन के लिए आती है तो यहां के कुछ लोग कंपनी पर हावी हो जाते है,लोगों के साथ मनमानी करते है और माहवारी लेवी लेकर युवाओं का रोजगार खा जाते है।

भय से लोग बोल नही पाते हैं। वहीं उनके इस अवैध गोरखधंधे में स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन भी अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हैं। यहां आउटसोर्सिंग का शुभारंभ 5 सितंबर 2025 को हुआ था और आज 14 माह होने को है पर अबतक 14 लोगों को भी आउटसोर्सिंग में रोजगार नही मिल पा रहा है। साथ ही प्रबंधन खनन बस्ती की ओर बढ़ाने की योजना बना रही हैं एवं ब्रिटिश जमाने की बनी एक चिमनी जिसे ध्वस्त करने और उसके नींव के समीप उसमें लगे करोड़ो के बज्र निरोधक यंत्र अवैध रूप से बिक्री करने की फिराक में लगे हुए हैं

वहीं खैरा के युवाओं ने इस मामले को लेकर सांसद ढुल्लू महतो से अविलंब करवाई कर लेवी पर लगाम लगाने एवं बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग में रोजगार दिलाने की मांग की है। वहीं सांसद ने युवाओं की फरियाद सुन छठ महापर्व के बाद कारवाई करने और युवाओं को खनन कंपनी में रोजगार का आश्वाशन दिया।

मौके पर सागर पासवान,रौशन पासवान,छोटू यादव,सोनू यादव,अजय पासवान,शुभम पासवान कुमार,प्रिंस कुमार,रोहित कुमार,बाल्मीकि,भविष्य कुमार,संजीत कुमार,विकाश कुमार,जय पासवान,अंकुश कुमार पासवान, सजल कुमार,सुमित कुमार,रितेश कुमार, तस्लीम,नन्दन,सत्यम कुमार,मंजीत,आयुष,दीपक,आकाश,आशीष,दुर्लभ पासवान,प्रशांत कुमार,बक्सरी पासवान इत्यादि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *