• Fri. Nov 13th, 2026

झामुमो ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण,कृष्णा वास्के ने आकाशवाणी चौक पर चूल्हा और लौकी बांटे

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया।
इस दौरान कृष्णा वास्के के नेतृत्व में व्रतियों को छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा वास्के ने कहा कि पूजन सामग्री वितरण का उद्देश्य छठ व्रतियों को थोड़ी राहत पहुंचाना और पर्व के दौरान उनकी सेवा करना है।
आदित्यपुर क्षेत्र में उनकी ओर से पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। उन्होंने झारखंडवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य से सभी व्रतियों एवं उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।वहीं, झामुमो नेता अभय झा ने बताया कि आकाशवाणी चौक पर लगभग 250 छठ व्रतियों के बीच चूल्हा और लौकी का निशुल्क वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर भी सेवा शिविर लगाया जाएगा, जहां व्रतियों और श्रद्धालुओं को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
झामुमो की ओर से छठ घाटों पर शिविर लगाकर लोगों की हरसंभव सहायता की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान,युवा नेता अभय झा,अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावड़ी, चंद्रशेखर गुप्ता,दीपक मिश्रा, झारखंड आंदोलनकारी सनातन महतो, राजेश मंडल,किट्टू दास, देवांशु झा,सूर्य झा,रजत सिंह, संजीत कुमार,इंद्रजीत कुमार एवं आनंद माझी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं युवा आदि उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

आईआईटी (आईएसएम) के पीएचडी स्कॉलर धीरज कुमार श्रीवास्तव को जापान के लोटस प्रोग्राम में मिला मौका
*कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर खा गया आटा-मैदा-चीनी, ग्रामीणों में दहशत*सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू में जंगली हाथी का तांडव, राशन दुकान की दीवार तोड़कर अनाज किया बर्बाद, देर रात करीब दो बजे हाटटोला में मचाया उत्पात, एक-एक बोरी आटा, मैदा और चीनी खा गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र के अधीन कुकड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात अब हाथी-मानव संघर्ष का रूप ले चुका है। हाथियों का झुंड जंगल से उतरकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, जिससे भय का माहौल है। इसी बीच गुरुवार की देर रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी ने कुकड़ू हाटटोला में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लुबू कुमार की राशन दुकान की दीवार तोड़कर दुकान में रखे खाद्य पदार्थों को अपना निवाला बनाया और पैरों तले बर्बाद कर दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात जंगल से उतरकर भोजन-पानी की तलाश में गांव में प्रवेश करके हाथी ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और फिर अंदर रखी सामग्री तक पहुंच गया। हाथी ने दुकान में रखे चावल, आटा, आलू, मैदा की बोरियां खा लीं, इसके अलावा दुकान में रखी चीनी को भी चट कर गया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो क्षतिग्रस्त दीवार और बिखरे सामान को देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया गया। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। *हाथी आने की सूचना थी, फिर भी बेबस रहे ग्रामीण* स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के इलाके में पहुंचने की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बावजूद ग्रामीण उसे भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा सके। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय उनके पास न तो पर्याप्त रोशनी के लिए टॉर्च थी और न ही हाथी को भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध थे। ऐसे में अंधेरे में हाथी के सामने जाने का जोखिम उठाना संभव नहीं था। ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित दूरी बनाकर रात गुजारी। गनीमत रही कि हाथी के उत्पात के दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। *हाथियों के आतंक के बीच सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी* इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों से सुरक्षा की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से कभी घरों को नुकसान पहुंच रहा है तो कभी दुकानें और खेत निशाने पर आ रहे हैं। रात के समय हाथियों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने की सूचना मिलने के बाद भी उन्हें तत्काल सुरक्षा और मदद के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर हाथियों को भगाने की स्थिति में नहीं रहते। ग्रामीणों के अनुसार, चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को सुरक्षा की कोई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती है। सूचना देने के बावजूद वन विभाग और वनकर्मी मौन बने रहते हैं। लगातार हाथियों का झुंड भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव में पहुंच जाता है और उत्पात मचाने लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी बहुल क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से बालू उठाव और जंगल से जीरो पर एनओसी मिलने के कारण माफिया द्वारा बालू का भंडारण किया जा रहा है, जिससे हाथी जंगल से भागकर गांव के आसपास के जंगल में डेरा डाले हुए हैं और उत्पात मचा रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण अब ईश्वर के भरोसे जीवन गुजारने लगे हैं। हाथी का झुंड कब मौत बनकर आंगन में खड़ा हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। हाथी के डर से ग्रामीण शाम ढलते ही सोने से डरते हैं और सुबह का इंतजार करने लगते हैं। प्रत्येक रात बीत जाने पर सुबह नए जीवन का एहसास होता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने, संवेदनशील गांवों में रात्रि गश्ती बढ़ाने, हाथी भगाने के लिए टॉर्च एवं अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रभावित दुकानदार को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में हाथियों के उत्पात से किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
पदमपुर काली मेले में ओड़िया अपेरा का जलवा, अभिनय-संगीत से रातभर झूमे दर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed