• Fri. Nov 13th, 2026

आकाशवाणी चौक पर श्रुति रियल बिल्ड ने बांटी पूजन सामग्री, सूप, नारियल व डाभ नींबू का किया वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रुति रियल बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर सेवा शिविर लगाया गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे व्रतियों को छठ पूजा में उपयोग होने वाली पारंपरिक सामग्री सूप, नारियल, डाभ नींबू सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं।
कंपनी के इस प्रयास से जरूरतमंद व्रतियों को काफी सहूलियत मिली। सामग्री प्राप्त करने वाले व्रतियों ने इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुकेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों की सेवा और सहयोग करना कंपनी के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज शर्मा, मोहक कुमार राय, आनंद ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर एवं रवि चौधरी समाजसेवी मुकेश चौधरी, समाजसेवी छोटू राम, सोहन सिंह, ओमी राव, गोलू पांडेय और शंकर दास आदि का भूमिका रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed