• Sun. Nov 8th, 2026

आदित्यपुर के दो होटलों में पुलिस की औचक छापेमारी, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में लिए गए, पूछताछ और चेतावनी के बाद सभी को छोड़ा गया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  । क्षेत्र में होटलों में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को आदित्यपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो होटलों में औचक छापेमारी की।
पुलिस बाइक दस्ता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टाटा-कांड्रा रोड स्थित सुधा डेयरी के समीप होटल ओ ऑक्सी क्वीन पैलेस तथा एनआईटी मोड़ स्थित होटल शुभेक्षा में छापेमारी की। पुलिस टीम के अचानक होटल परिसर में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरों में ठहरे कई युवक-युवतियां पुलिस को देखकर बाहर निकलने और भागने की कोशिश करने लगे।
हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और परिसर की घेराबंदी के कारण कई लोगों को मौके पर ही रोक लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों से करीब 40 से 50 महिला एवं पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
*होटल संचालकों से भी हुई पूछताछ*
थाने में होटल संचालकों से गहन पूछताछ की गई। वहीं, हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस ने सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
*अन्य होटलों पर भी रहेगी पुलिस की नजर*
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे होटलों के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इसी क्रम में सरिता कॉम्प्लेक्स स्थित होटल डाउनटाउन के कमरों की भी जांच की गई, जहां पुलिस को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed