
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग के थर्ड ईयर पीएचडी स्कॉलर धीरज कुमार श्रीवास्तव का चयन भारत-जापान सर्कुलेशन ऑफ टैलेंटेड यूथ्स इन साइंस (लोटस प्रोग्राम 2026-27) के बेसिक कैटेगरी के तहत हुआ है।

जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी (जेएसटी) के सपोर्ट से चलने वाले इस प्रोग्राम के तहत उन्हें जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी में रिसर्च करने का मौका मिलेगा। वहीं धीरज 1 जनवरी से 30 सितंबर 2027 तक क्यूशू यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बायोरिसोर्स एंड बायोएनवायरनमेंटल साइंसेज की लेबोरेटरी ऑफ मैथेमेटिकल मॉडलिंग में स्पेशल रिसर्च स्टूडेंट के रूप में काम करेंगे। वहां एसोसिएट प्रोफेसर टोन वियत ता के एकेडमिक सुपरविजन में वह रिसर्च करेंगे आईआईटी (आईएसएम) में उनके रिसर्च सुपरवाइजर प्रो. रंजीत कुमार उपाध्याय हैं। उनका रिसर्च टॉपिक ह्यूमन बिहेवियर और हैजा (कॉलेरा) के संक्रमण को लेकर मैथेमेटिकल मॉडलिंग पर केंद्रित है। इसमें गणितीय मॉडल के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि लोगों का व्यवहार हैजा के संक्रमण के फैलाव और उसके पैटर्न को किस तरह प्रभावित करता है। यह रिसर्च पब्लिक हेल्थ और बीमारी के संक्रमण को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। लोटस प्रोग्राम का उद्देश्य भारत और जापान के बीच साइंटिफिक कोलैबोरेशन और रिसर्च एक्सचेंज को बढ़ावा देना है। इसके तहत युवा रिसर्चर्स को जापान की यूनिवर्सिटीज और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स में काम करने का अवसर मिलता है इससे पहले आईआईटी (आईएसएम) की रिसर्च स्कॉलर मुस्कान का चयन लोटस-बेसिक कैटेगरी के तहत जापान की ओकायामा यूनिवर्सिटी के लिए हुआ था। वहीं, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग विभाग के बिस्वजीत बेरा और केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की डॉक्टोरल स्कॉलर पलक जायसवाल का चयन एस्पायर कैटेगरी के तहत हुआ है। इस तरह संस्थान के चार रिसर्च स्कॉलर्स को लोटस प्रोग्राम 2026-27 के तहत जापान में रिसर्च का अवसर मिला है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
