• Thu. Jun 25th, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: मिड डे मील कैंटीन व आदर्श बेकरी का निरीक्षण, नमूने जांच के लिए भेजे गए

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

चाईबासा। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चाईबासा स्थित अन्नाम्रिता फाउंडेशन द्वारा संचालित मिड डे मील कैंटीन तथा बड़ी बाजार स्थित आदर्श बेकरी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अन्नाम्रिता फाउंडेशन की मिड डे मील कैंटीन में किचन, खाद्यान्न गोदाम, स्टोर रूम, पेयजल व्यवस्था और भोजन परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहनों की विस्तृत जांच की गई। जांच में पाया गया कि भोजन निर्माण में उपयोग होने वाले पानी के शुद्धिकरण के लिए आरओ फिल्टर स्थापित है, लेकिन पानी की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट एवं कार्यरत कर्मियों के हेल्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं थे। इस पर संबंधित प्रबंधन को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा जांच कराने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कैंटीन परिसर की छत की मरम्मत कराने तथा भोजन परिवहन में उपयोग होने वाले वाहनों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। वहीं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए हल्दी, धनिया और मिक्स मसाला के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए।

इसके बाद बड़ी बाजार स्थित आदर्श बेकरी का निरीक्षण किया गया, जहां प्रोसेसिंग एरिया में गंदगी एवं अन्य अनियमितताएं पाई गईं। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया गया तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिले में नियमित रूप से निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *