• Thu. Jun 25th, 2026

चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड सेंटर लाइसेंस के लिए संयुक्त निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में ब्लड सेंटर (रक्त केंद्र) के नए लाइसेंस अनुदान की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) एवं पश्चिमी सिंहभूम के औषधि निरीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान रक्त केंद्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, उपकरणों, रक्त भंडारण व्यवस्था, संचालन प्रणाली तथा प्रबंधन व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण दल ने उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का अवलोकन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप उनकी समीक्षा की।

 

इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन एवं सदर अस्पताल, चाईबासा के उपाधीक्षक भी मौजूद रहे और निरीक्षण टीम को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया। रक्त केंद्र की स्थापना एवं संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में टीम द्वारा कुछ सुझाव एवं टिप्पणियां दर्ज की गईं, जिन पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित बिंदुओं पर संतोषजनक अनुपालन के बाद ब्लड सेंटर के लाइसेंस अनुदान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

 

ब्लड सेंटर शुरू होने से चक्रधरपुर एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को रक्त उपलब्धता में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *