• Sat. Nov 21st, 2026

आदित्यपुर खरकई नदी में युवती ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बची जान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 21, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। खरकई नदी के छोटे पुल पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
युवती को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि लगातार बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी काफी तेज है।
ऐसे खतरनाक हालात के बावजूद स्थानीय युवकों और महिला गोताखोरों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में उतरकर युवती को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवती को तेज धारा में बहने से बचाते हुए पुल के नीचे एक पिलर के पास रोक लिया।
इधर, सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नदी की तेज धार और गहरे पानी को देखते हुए युवती को सुरक्षित बाहर निकालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी।
थाना प्रभारी ने तत्काल लाइफ जैकेट की व्यवस्था कराई। इसके बाद पुलिस जवानों और स्थानीय गोताखोरों ने रस्सी व लाइफ जैकेट की मदद से संयुक्त बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद युवती को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।
इस दौरान स्थानीय युवकों और महिला गोताखोरों की बहादुरी और सूझबूझ ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। युवती के सकुशल बाहर निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बचाव अभियान में शामिल स्थानीय नागरिकों और गोताखोरों के साहस की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि युवती की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस युवती से पूछताछ कर नदी में छलांग लगाने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *