
सरायकेला : अकवान चक्रवात के कारण पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिला सरायकेला-खरसावां के किसानों की पक्की धान सहित अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से कटी हुई और खड़ी फसलें सड़ गई हैं। इससे किसान बेहद चिंतित और मायूस हैं।
इस संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
*“किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया”*
मधुश्री महतो ने कहा, “किसानों ने बहुत मेहनत, कर्ज और घर की सारी पूंजी लगाकर खेती की थी। खाद-बीज, जुताई, रोपनी में सारा पैसा लगा दिया।
आज अचानक अकवान चक्रवात की लगातार बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। पक्की धान खेत में ही बर्बाद हो गई। इस संकट की घड़ी में सरकार को किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि एक तरफ हाथी-मानव संघर्ष के कारण किसान डर के बीच धान की कटाई कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ लगातार बारिश ने कटी हुई फसल को भी बर्बाद कर दिया। लगातार भीगने से कटी धान में अंकुर निकलने का खतरा है, जिससे नुकसान और बढ़ जाएगा।
*तीन प्रमुख मांगें*
मधुश्री महतो ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि –
*1.* प्रशासन अविलंब गांव-गांव जाकर फसल क्षति की जांच और निरीक्षण कराए।
*2.* किसानों द्वारा कराई गई बीमित फसलों का उचित बीमा मुआवजा शीघ्र भुगतान किया जाए।
*3.* किसानों का KCC लोन शत-प्रतिशत माफ किया जाए, ताकि किसान कर्ज के बोझ से दबकर टूटे नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर समय पर मुआवजा और राहत नहीं मिली तो किसान परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। सरकार को इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।
*बीज से लेकर दवा और मजदूरी तक का खर्च भारी*
किसानों का कहना है कि धान की बीज से लेकर खाद, कीटनाशक दवा एवं मजदूरी का खर्च उठाना अब मुश्किल हो गया है। लगातार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
