
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : गुरुवार को कोलकाता स्थित पीएचई कार्यालय में सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज कुल्टी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अनिरुद्ध भारती ने स्थानीय विधायक एंव मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुल्टी मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार को कुल्टी स्थित वैगन निर्माण कारखाने की वर्तमान प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही कुल्टी औद्योगिक क्षेत्र के विकास, रोजगार के नए अवसरों तथा रेलवे वैगन निर्माण के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विश्वास है कि यह परियोजना कुल्टी एवं आसपास के क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर भी सृजित किए जा सकेगें। जिससे ठैका में कार्यरत श्रमिकों का उज्जवल भविष्य बन सके। विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहां हैं कि सेल राइट्स बंगाल वागन इंडस्ट्रीज कुल्टी का विकास को लेकर कइ विभाग से बातचीत चल रही हैं । कारण माल वाहन वागन की बहुत मांग हैं । इस का विस्तार उत्पादन पर कइ स्तर पर बातचीत चल रही हैं । जिससे रेलवे को समय से वागन उपलब्ध हो सके । वागन इंडस्ट्रीज का विस्तार होने से हजारों स्थानीय युवकों को रोजगार मिल सकेगा । जिससे यह क्षेत्र फिर से चकाचौंध हो सके । इस के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
