• Wed. Oct 14th, 2026

हनुमान मंदिर अलकुसा नंबर 6 में एक दिवशीय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 14, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। श्री श्री हनुमान मंदिर अलकुसा नंबर 6 के तत्वाधान में मंगलवार को सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सर्व प्रथम पंडितजी के द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना कर विधि विधान पूर्वक मंत्रोउचारन की गई।वहीं आकर्षक साज सज्जा एवं भव्य पंडाल में गायक अनिल पाठक एन्ड मंडली के द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया गया। और इसके मुख्य यजमान प्रदीप कुमार थे। पाठ की धुन इस प्रकार थी कि लोगों को काफी मनमुग्ध कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के अलावे दूर दराज के लोग भी हनुमान मंदिर अलकुसा पहुंचकर पाठ का खूब आंनद लिया। इस अनुष्ठान समापन के बाद लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप फल,लड्डू,एवं खीर वितरण की गई जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये और इस पाठ के आयोजनकर्ता की भूरी भूरी प्रशंसा की। वहीं इस पाठ अनुष्ठान के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार ने बताया कि मुझे काफी दिनों में मन मे यह तमन्ना थी कि अलकुसा नंबर 6 के बैंक परिसर हनुमान मंदिर के समीप इस पावन धरती पर एक शुभ, पवित्र,और धार्मिक कार्यक्रम हो जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष लोगों का जुटान हो और सनातन धर्म के प्रति लोग जागरूक हों। धार्मिक कार्य सुख समृद्धि और शांति का संदेश देती है।

उन्होंने आगे भी ऐसे धार्मिक व सामाजिक कर्यक्रम को लोगों से सर्वसम्मति से मुहल्ले में करने की अपील की है। इस कर्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री विश्वनाथ प्रसाद बर्मा,प्रदीप कुमार,सिद्धार्थ कुमार, टिंकू,विनोद यादव,किशुन यादव,नित्तू सिंह,हीरा राजभर,लक्की सिंह गिल,कश्मीर सिंह,बिरेन्द्र ठाकुर,राजू सोनकर,बिट्टू सिंह,गौरी शंकर राजभर,अमलेश,सिया कुमारी,श्रवण सिंह,महेश पासवान,अमीर सिंह,सुरेंद्र रविदास,नींबू सोकर,विजय राम,रामपति पासवान,सरदार गोल्डी सिंह,इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *