• Mon. Nov 30th, 2026

हवाई हमले की आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट अभ्यास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा हवाई हमले की पूर्व चेतावनी एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट अभ्यास आयोजित किया गया। रेडक्रॉस भवन में आयोजित इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) , अग्निशमन सेवा, पुलिस, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों ने भाग लिया।

अभ्यास के तहत अपराह्न 3:55 बजे हवाई हमले की सूचना प्राप्त होते ही जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को अलर्ट किया गया। इसके बाद अपराह्न 3:58 बजे रेडक्रॉस भवन में सायरन बजते ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

विभिन्न टीमों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने, ऊंची इमारत में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का अभ्यास किया। अपराह्न 3:59 बजे उपायुक्त राजीव रंजन एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। लगभग 20 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों एवं प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा गंभीर रूप से प्रभावित व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। वहीं, सायं 06:30 बजे निर्मल गेस्ट हाउस में ब्लैक आउट अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान निर्धारित एसओपी के अनुरूप ब्लैक आउट संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। वहीं मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय का वास्तविक आकलन करना है।

ऐसे अभ्यास से संभावित कमियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने में मदद मिलती है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में सभी संबंधित विभाग समन्वित एवं प्रभावी ढंग से कार्रवाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान मॉक ड्रिल कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सिविल डिफेंस जमशेदपुर के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद, चीफ वार्डेन अरुण कुमार, डिफ्टी चीफ वार्डेन दया शंकर मिश्रा , के के सिन्हा, रोहित कुमार सहित सिविल डिफेंस के सभी स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *