
मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन तथा नाम विलोपन की प्रक्रिया की दी गई जानकारी…
सरायकेला। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम शामिल करने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय के समीप, साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित 20 योग्य नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाया गया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश ने शिविर में उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वृद्धजनों की आवश्यकताओं तथा उनके देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का समुचित ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर एवं संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
