• Wed. Oct 14th, 2026

महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में सेंधमारी, 86 हजार रुपये नकद चोरी* *सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 14, 2026
crescent ad
सरायकेला – सरायकेला थाना क्षेत्र के राजबांध स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में मंगलवार को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर कैश काउंटर में रखे 86 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह चोरी का पता चलने पर शोरूम प्रबंधन ने सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात शोरूम की दीवार में एसी लगाने के लिए बनाई गई जगह का इस्तेमाल कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कैश काउंटर में रखे 86 हजार रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गए। बुधवार सुबह जब शोरूम के कर्मचारी गेट खोलकर अंदर पहुंचे, तो कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ मिला।
काउंटर के आसपास सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी।
कर्मचारियों ने जांच की तो शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी गायब मिला। इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने तत्काल सरायकेला थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शोरूम के अंदर तथा बाहर का निरीक्षण किया।
घटना के बाद शोरूम प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर दीवार में एसी लगाने के लिए छोड़ी गई जगह पर ईंट लगवाकर प्लास्टर करा दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *