• Sun. Nov 29th, 2026

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली रवाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
 जमशेदपुर: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( इंटक ) के 34 वें राष्ट्रीय पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली रवाना हुआ।
गौरतलब हो कि आगामी 1, 2 एवं 3 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक का 34वां राष्ट्रीय पूर्ण अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह समेत देशभर के तमाम इंटक नेता शिरकत करेंगे।
उक्त अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उक्त अधिवेशन में कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमें
रोजगार की सुरक्षा , नए श्रम कानून, निजीकरण, बेहतर वेतनमान, सामाजिक सुरक्षा, इंटक की मजबूती आदि पर चर्चा होगी। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, नवीन कुमार, अशोक उपाध्याय, आर आर दुबे , चंद्रकांत, विनोद उपाध्याय, दीपक दास , संजीव रंजन पवन कुमार, मनोज सिंह शामिल हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed