• Thu. Jul 23rd, 2026

डीएवी कथारा में क्लस्टर-5 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सात विद्यालयों के खिलाड़ी ले रहे भाग

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2026
crescent ad

 

(बेरमो)/कथारा –

 

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत क्लस्टर-5 की दो दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में हुआ। प्रतियोगिता में क्लस्टर-5 के सात डीएवी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

 

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामूहिक ड्रिल, खेल ध्वज फहराने और मशाल प्रज्ज्वलन के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।

 

मुख्य अतिथि कथारा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अर्पना सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

 

विद्यालय के प्राचार्य एवं झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी समान महत्व देता है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, सीसीएल अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

पहले दिन वॉलीबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी कथारा विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 मुकाबलों में डीएवी स्वांग ने जीत दर्ज की। क्रिकेट अंडर-17 में डीएवी दुग्धा तथा अंडर-19 में डीएवी कथारा ने स्वर्ण पदक जीता। खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी तेनुघाट और बालिका वर्ग में डीएवी ललपनिया विजेता रहे।

 

प्रतियोगिता का समापन बुधवार को फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण के साथ होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *