
जमशेदपुर । Joint Council of Action (JCA), CHQ, New Delhi के आह्वान पर आयकर विभाग, जमशेदपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा 19 नवंबर 2026 को प्रधान आयकर आयुक्त, जमशेदपुर के चैंबर के समक्ष अर्धदिवसीय धरना आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कर्मचारियों की लंबित एवं जायज़ मांगों के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने तथा मांगों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर आयोजित किया गया। धरने का संयुक्त नेतृत्व के. श्रीनिवास, Secretary, ITGOA Jamshedpur तथा श्री नरेंद्र कर्ण, अध्यक्ष, आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई सह संगठन सचिव झारखंड ने किया। कार्यक्रम में आयकर विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए JCA के आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर अविनाश कुमार, अध्यक्ष, आयकर कर्मचारी महासंघ (बिहार/झारखंड) ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन अपने सदस्यों के सम्मान, अधिकार, सेवा-सुरक्षा, बेहतर कार्य-परिस्थितियों एवं जायज़ मांगों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारियों की genuine demands के समाधान तक संघर्ष को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक हमारी सभी genuine और न्यायसंगत मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक हमारा agitation जारी रहेगा।” उन्होंने JCA के बैनर तले सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से एकजुट होकर आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

JCA द्वारा घोषित आंदोलन के प्रथम चरण में लंच-ऑवर प्रदर्शन, Black Flag Demonstration, Outreach Programme/Public Seminar एवं Protocol Duty से दूरी, clerical एवं data-entry work की outsourcing का विरोध, अर्धदिवसीय धरना तथा Day Long Walkout जैसे कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। यदि मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं होता है, तो आंदोलन के द्वितीय चरण में और अधिक प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें Search & Survey, TDS Survey में भागीदारी से विरत रहना तथा निर्धारित तिथियों पर Day Long Walkout शामिल है।

धरना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता, अनुशासन और संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई तथा JCA के आगामी सभी कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
JCA Jamshedpur ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों के समाधान तक संघर्ष लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से जारी रहेगा।
धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र कुमार कर्ण ने किया सभी कामरेड साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा अपने मांगों के लिए भविष्य में और आंदोलन किया जाएगा साथ ही अपने चट्टानी एकता को बनाए,संग रहे और संगठित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रविण चौहान सहायक सचिव ITGOA ,(बिहार, झारखंड) अंजलि लकड़ा, संतोष चौबे सुजित कुमार,बिरमल हांसदा, घनश्याम चौबे, त्रिलोचन हरपाल, अनिता ,अनिमा एवं अन्य कामरेड साथियों ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
