• Fri. Nov 20th, 2026

तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी, सरायकेला-खरसावां में KG से पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला। भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं एवं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

 

इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां की ओर से 19 नवंबर 2026 को कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत जिले के सभी कोटि के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 20 नवंबर 2026 को KG से पांचवीं कक्षा तक पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा।

 

हालांकि, यदि किसी निजी विद्यालय में पूर्व निर्धारित परीक्षा होनी है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से निर्णय ले सकता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

 

इसके अलावा जिले के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ई-विद्यावाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *