• Thu. Jul 23rd, 2026

आंगनबाड़ी सेविका चयन विवाद की जांच शुरू, जांच टीम ने किया स्थल निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2026
crescent ad

 

(बेरमो)/बोकारो थर्मल –

 

गोविंदपुर-एफ पंचायत स्थित शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर के सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर उठे विवाद की जांच शुरू हो गई है।

 

जिला कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र समेत संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।

 

गौरतलब है कि पूर्व सेविका सीमा देवी के निधन के बाद से यह पद करीब एक वर्ष से रिक्त है। सेविका चयन के लिए 13 नवंबर 2025 को तत्कालीन बेरमो बीडीओ सह सीडीपीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई थी।

 

चयन प्रक्रिया में 26 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 17 आवेदन पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। शेष आवेदनों में से (नीतू कुमारी पती अमरदीप कुमार) का चयन किया गया था।

 

जांच के सिलसिले में पहुंचे आरएसआई श्याम रजक ने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका से पूछताछ की गई।

 

जांच टीम ने कहा कि सभी तथ्यों और दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद विस्तृत जांच प्रतिवेदन जिला कल्याण पदाधिकारी को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *