• Tue. Apr 21st, 2026

गुरुग्राम में बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 4 की मौत, 1 घायल*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 22, 2022
crescent ad

*गुरुग्राम में बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 4 की मौत, 1 घायल*

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. हादसा सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है. फरुखनगर से गुरुग्राम जा रही बस कार से टकरा गई. गुरुग्राम खेटावास पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ. पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही कार के यूटर्न लेने पर बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है.

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह का है. हादसे की तस्वीरे पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों से साफ है कि बस तेज रफ्तार में थी जिस वजह से यह हादसा हुआ है. वहीं गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. हादसा इतना भयानक था कि मरुति कार के परखच्चे उड़े गए. गुरुग्राम पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बस की पहचान कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *