
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मगंलवार को बराकर नदी में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई ।

लोगों का ऐसा मानना है कि इस दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है । जिसको लेकर स्नान करने वाले श्रद्धालु दूर दराज से चलकर बीते रात्रि से स्नान करने के लिए बराकर रेलवे स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर जुटने लगे । स्नान करने वाले लोग रेल मार्ग ही नहीं सड़क मार्ग से तथा अपने निजी वाहनों से भी पहुंचने लगे । श्रद्धालुओं में खासकर महिलाएं थी । मंगलवार को बराकर नदी के स्नान के बाद नदी तट पर महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना किया । इस दौरान बराकर नदी तट के सीढ़ी घाट , बालू घाट सहित सभी घाटों पर भारी संख्या में स्नान करने वाले श्रद्धालु मौजूद थे । इसके बाद नदी तट पर स्थित मंदिरों में जाकर लोगो ने पूजा अर्चना की और नदी तट पर एकत्रित हुए गरीब विकलांग लोगों के बीच अन्न फल वस्त्र रुपए आदि दान किया तथा गौ सेवा के लिए गोशाला में दान दिया ।

श्रद्धालुओं ने गौशाला में दान पुण्य किया । स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बराकर आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन तथा स्टेशन के बाहर जवानों को तैनात किया गया था ।
समय-समय पर माइकिंग के माध्यम से ट्रेनों के आवागमन की सूचना यात्रियों को दी जा रही थी । वही रेल प्रबंधन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा आसनसोल एवं धनबाद के बीच एक दिन के लिए चार विशेष मेमू यात्री ट्रेनें चलाई गई ।
वही समाज सेवी संगठन तथा आरपीएफ के जवानों द्वारा यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में मदद किया जा रहा था । स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर पुलिस तथा महिला पुलिस की तैनाती की गई थी ।
विश्व हिंदू परिषद तथा आरएसएस तथा बजरंग दल के सदस्यों ने स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रशासन के साथ मिलकर सेवा कार्य किया । जहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद थे ।
जिनमें जयप्रकाश चंद्रवंशी, अमर ताती,राकेश , शंभू, निखिल साहू, सुधाकर, बिट्टू सिंह, राम शर्मा, युवराज आदि शामिल रहे । बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी की ओर से सचिव अर्जुन अग्रवाल, सुभाष केडिया उपस्थित रहे । वही नदी तट पर विभिन्न तरह के दुकान खुल जाने से पूरा माहौल मेले जैसा हो गया था और लोगों ने भी जमकर खरीदारी किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
