• Tue. Aug 25th, 2026

कुल्टी – सावन की अंतिम सोमवारी को शिव भक्तों ने प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी: सावन की अंतिम सोमवारी को शिव भक्तों ने डीसरगढ़ त्रिवेणी संगम घाट से जल लाकर बेगुनिया बाजार स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया । स्थानीय समाजिक संगठनों ने दूर से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए जलपान और अल्पाहार की भी व्यव्स्था की थी ।

सावन के पावन महीने में काफी संख्या में शिव भक्त डीसरगढ़ स्थिति त्रिवेणी संगम रविवार रात को पहुंचते हैं । जहां आधी रात विश्राम करने के पश्चात त्रिवेणी में स्नान करके घाट पर स्थित शिव मंदिर में जला अभिषेक करने का पश्चात दोबारा त्रिवेणी का जल लेकर लगभग 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके बोल बम का नारा लगाते हुए बराकर के बेगुनिया स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर में पहुंचते हैं। क्रमबद्ध तरीके से मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को त्रिवेणी संगम के जल से अभिषेक करते हैं । इसी क्रम में अहले सुबह सोमवार को भारी संख्या में शिव भक्त जल लेकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया । वही शिव भक्तों की सेवा के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविरों का आयोजन किया गया । जहां चाय पानी बिस्कुट आदि खाद्य पदार्थ शिव भक्तों के बीच वितरण किया गया । इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कुल्टी प्रखंड, के सदस्य शिव भक्तों और बोल बम सेवा समिती के लोग तैनात थे । जिन्होंने शिव भक्तों की लंबी लाइन को सुचारू रूप से लगाया तथा कमजोर बुजुर्ग तथा महिला शिव भक्तों को सहायता प्रदान कर रहे थे ।

इस अवसर पर राकेश गुप्ता, बजरंग दल प्रमुख जय प्रकाश चंद्रवंशी, निखिल , राहुल गुप्ता,बिरेंदर सिंह, शुभम, राहुल विश्वकर्मा , राजा यादव सहित सभी सदस्य मौजूद थे । सेवाथ॔ के लिए भाजपाई भी मौजूद थे ।

इसके अलावा गोलमाल बराकर नदी तट पर स्थित शिव मंदिर, बाबा शिवमन्दिर ,गायत्री मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर , ग्वाला पट्टी स्थित शिव मंदिर, आरपीएफ बैरेक स्थित शिव मंदिर ,रेलवे कालोनी स्थित शिव मंदिर , मनबड़िया, बलतोड़िया ,रामनगर कुल्टी आदि क्षेत्र के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed