
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: सेल के कोलयरी डिविजन अंतर्गत रामनगर कोलियरी के सलानपुर क्यूरी में कार्यरत लगभग 150 ठेका श्रमिकों ने बोनस की मांग को लेकर मगंलवार को प्रबंधन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया।

इस संबंध में रामनगर कोलयरी के सलानपुर क्यूरी में कार्यरत दिनेश मडंल, मधु घोष, आशिस चटर्जी, मलय पाल, जयंत पाल, तापस चटर्जी, बोबाइ, मेघनाथ बाउरी,नारायण बाउरी ने संयुक्त रुप से कहा कि कोलियरि में आउटसोर्सिंग कम्पनी ताइकोन प्राइवेट लिमिटेड ने साल 2024 से 26 तक का लिखित समझौता होने के बावजूद श्रमिकों को बोनस नहीं दिया गया हैं । लीभ में जो छुट्टी का पैसा मिलता हैं, उसका भी भुगतान नहीं किया गया हैं ।

आउटसोर्सिंग कम्पनी बारूद नहीं होना और अन्य कारण का बहाना बनाकर पिछले तीन माह से सलानपुर क्यूरी में उत्पादन नहीं कर रही हैं । जिस कारण मजदूरों की हाजिरी भी नहीं बन पा रही हैं । जब कि मजदूर काम करने को तैयार हैं । इस मामले में प्रबंधन भी चुप्पी साधे हुए हैं । जिसमे कोई गहरी साजिश नजर आ रही है।
प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया हैं नियम के अनुसार उत्पादित कोयला का डिस्पैच करने के बाद वेतन का भुगतान कर देना चाहिए। लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी उत्पादित कोयला का डिस्पैच भी नहीं कर रहीं हैं ।
वहीं प्रबंधन का कहना हैं कि मौजूदा सममें रामनगर कोलयरी 23 करोड़ रुपए का नुकसान पर चल रहीं है । मजदूरों का आरोप हैं यह नुकसान प्रबंधन की लापरवाही के कारण हो रहा हैं । कोई भी काम सिस्टम से होता हैं । लेकिन रामनगर कोलयरी में सभी सिस्टम फैल हैं । नियम कानून को ताक पर रखा जाता हैं । जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन नहीं होने पर कोलयरी नुकसान पर चल रहीं ।
इस मामले को लेकर कोलयरी के एजेंट जे अहमद, कोलयरी मैनेजर विधा भूषण पांडेय से मजदूरों की बातचीत हुई। लेकिन कोई स्टीक निण॔य नहीं लिया जा सका । इस दौरान एजेंट कार्यालय में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाए भी थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
