• Mon. Jun 22nd, 2026

कुल्टी – मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार और सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी ने किया नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन।

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : आसनसोल नगर निगम द्वारा सेल ग्रोथ वर्क्स के कुल्टी के ईडी अनिल कुमार, एजीएम एचआर जेड आदिल की उपस्थिति में न्यू रोड के सड़क की मरम्मती के बाद रविवार की देर शाम को पीडब्लूडी एंव पीएचई मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने विधिवत उद्घाटन किया। जहा बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

इस संबंध में बताया जाता हैं आसनसोल नगर निगम के नियामतपुर बोरो कार्यालय के अधीन 64 नंबर वार्ड के न्यू रोड जीटी रोड से लेकर नेहरु स्टेडियम होते हुए बुढ़िया नल बोहाल मोड़ तक सड़क का पक्कीकरण किया गया। इस सड़क का पक्कीकरण आसनसोल नगर निगम ने करवाया हैं।

जब कि यह सड़क सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन की हैं। सड़क का कुछ हिस्सा वार्ड नंबर 62 में भी आता हैं। न्यू रोड में सड़क उद्घाटन के समय सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार से विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने आग्रह किया कि सड़क तो निगम ने बनवा दी हैं। बिजली की व्यवस्था आप करे।

जिसको लेकर ईडी ने आश्वासन दिया हैं कि कुछ दिनों में न्यू रोड के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करा दी जायेगी। इस दौरान भाजपा के मनमोहन राय, आदित्य नारायण शर्मा, सुमंत पटनायक, कल्पना राय, परमीता पटनायक समेत कई लोग उपस्थित थे।

वार्ड 64 से चलकर 62 में जाकर मिलने वाली सड़क का काम अधूरा हैं। कारण सड़क 64 में तो बन गई, लेकिन 62 में नहीं बनी और काम अधूरा हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोग ने सड़क को पूर्ण करने के लिए निगम के मेयर, स्थानीय विधायक से सड़क को पूर्ण करने का आग्रह किया हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *