• Tue. Jun 23rd, 2026

कुल्टी – दृष्टि” महिला समिति द्वारा स्कूली बच्चो को खाने का सामान तथा अध्ययन सामग्री वितरण किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jun 23, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बीसीसीएल एरिया बारह के “दीक्षा” महिला मंडल के अंतर्गत “दृष्टि” महिला समिति द्वारा स्कूली बच्चो को सोमवार को खाने का सामान तथा अध्ययन सामग्री वितरण किया गया।

“दीक्षा” महिला मंडल की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल भाभीजी एवं सभी उपाध्यक्षा भाभीजी के दिशा-निर्देश तथा कुशल मार्गदर्शन में, “दीक्षा” महिला मंडल के अंतर्गत “दृष्टि महिला समिती”, सी.वी. क्षेत्र द्वारा बराकर के निकट स्थित विक्टोरिया ईस्ट स्कूल में अध्ययन रत 140 स्कूली बच्चो को खाने का सामान तथा कुछ असहाय बच्चो को अध्ययन सामग्री वितरण किया गया। आर्थिक रूप से असहाय कुल 20 शिक्षार्थी स्कूली बच्चो को सुचारू शिक्षा के लिए बुनियादी अध्ययन सामग्री ( स्कूल बैग, पेंसिल , रबड़ और पेंसिल बॉक्स ) जैसी वस्तुएँ निःशुल्क वितरण किया गया क्योंकि समान सुविधाओं से छात्र वे कौशल सीखते हैं जो उनके व्यक्तिगत, व्यावसायिक और सामाजिक जीवन को सफल बनाते हैं।

इस नेक कार्य में समिति की अध्यक्षा सुनीता सिंह सहित सचिव समिता चक्रवर्ती एबं ममता कुंडू, श्रीमती श्रावणी भट्टाचार्जी, मीणा कुमार , मीता सेठ, बनश्री बनर्जी , सुस्मिता गांगुली उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *