
चाकुलिया। विधायक कार्यालय में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक स्वर्गीय सुधीर महतो की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो ने झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका संघर्ष और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मौके पर प्रखंड सचिव बलराम महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, सचिव सुजीत दास, समीर दास, गौतम दास, अजीत गोप, मिथुन कर, मनोज महतो, मनोज बांसुरी, संजीत सिंह, राजेश्वर महतो, बापी पोलाई, भास्कर महाकुड़ सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
