• Sun. Nov 22nd, 2026

कार हटाने को लेकर दो पड़ोसियों में भिड़ंत, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत, त्रिपुरारी कॉलोनी के मांझी टोला में विवाद के बाद मारपीट और घर का गेट तोड़ने के प्रयास का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी कॉलोनी रोड नंबर-02 स्थित मांझी टोला में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना 20 नवंबर की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।
मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के अमन कुमार सिंह ने अपने पड़ोसी शंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह समेत 10-15 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, अमन अपनी कार से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में शंकर प्रसाद सिंह की कार खड़ी थी। रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाने पर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि शंकर प्रसाद सिंह परिवार की तीन महिलाओं के साथ बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे।
स्थिति बिगड़ने पर अमन का परिवार घर के अंदर चला गया और मुख्य गेट बंद कर अपनी जान बचाई। अमन का आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने फोन कर राजेश कुमार सिंह और प्रमोद सिंह को बुलाया। कुछ ही देर में चार-पांच वाहनों से 10-15 लोग वहां पहुंचे और उनके घर का मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया। पीड़ित ने इस घटना का वीडियो फुटेज अपने पास होने की बात कही है।
सूचना मिलने पर अमन के पिता विनय कुमार और आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इस पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान अमन की मां, छोटी बहन और भाई बीच-बचाव करने के लिए बाहर आए थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
आरोप है कि घर से डंडा निकालकर हमला किया गया, जिसमें अमन की छोटी बहन के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई तथा परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में दोनों ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed