
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर पात्र लाभुकों को योजनाओं से जुड़ने के लिए किया गया प्रेरित…
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के लिए जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक एवं चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए रोचक एवं सरल प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य एवं उनके लाभों की जानकारी दी गई। वहीं, चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से दृश्य-श्रव्य सामग्री के जरिए आमजनों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

इस दौरान नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, मिलने वाली सुविधाओं एवं आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए योग्य लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
