• Sun. Nov 22nd, 2026

सरायकेला: स्थापना दिवस पखवाड़ा में रोजगार मेला, 17 कंपनियों ने लिया भाग – 311 शॉर्टलिस्ट, 15 को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावाँ: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा (17 से 27 नवंबर) अंतर्गत रविवार, 22 नवम्बर 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावाँ के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

रोजगार मेले में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रूंगटा माइन्स लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, जय सस्पेंशन, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, मयंक इंटरप्राइजेज, एलआईसी, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, टाटा स्टील फाउंडेशन, ब्रावो सिक्योरिटी, संजीव रमन सिक्योरिटी एजेंसी, मागवास मशीन प्रोटेक्शन, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड व यूनिक सोल्युशन सहित कुल 17 संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की गई।

 

रोजगार मेले में डीआरआई फिटर, सीनियर इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, गैस कटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑटोमोबाइल तकनीशियन, सर्विस सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, केशियर, केमिस्ट, सेफ्टी अफसर, क्वालिटी असिस्टेंट, सीएनसी ऑपरेटर, सीएमएम ऑपरेटर व प्रोग्रामर, नर्स, ड्राइवर, रिसेप्शनिस्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, लैब ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर, ऑटोकैड डिज़ाइनर सहित विभिन्न पदों के लिए 311 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। साथ ही 15 चयनित अभ्यर्थियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर दिया गया।

 

जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मक्सिमा लाकड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यतः सरायकेला-खरसावाँ, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावाँ के माध्यम से नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं एवं रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

 

उन्होंने जिले के रोजगार इच्छुक युवाओं एवं अन्य योग्य अभ्यर्थियों से अपील की कि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेले एवं भर्ती कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले एवं भर्ती कैंप के माध्यम से नियोजन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

 

रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आशा मक्सिमा लाकड़ा, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी श्री रमण कुमार, श्री सुजीत सरदार एवं अन्य कर्मी तथा संबंधित संस्थानों के एचआर मैनेजर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *